27 Apr 2024, 04:25:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक तेजी से 250 रुपए चमका सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 5:12PM | Updated Date: Aug 25 2018 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर सोने में रही जबरदस्त तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 250 रुपए चमककर एक महीने के उच्चतम स्तर 30,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 400 रुपए की छलाँग लगाकर छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर 38,250 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। वैश्विक स्तर पर सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को पीली धातु में पौने दो प्रतिशत की तेजी रही।
 
सोना हाजिर 20.75 डॉलर की छलाँग लगाकर 1,205.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 18.30 डॉलर की बढ़त में 1,212.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले शुक्रवार को डॉलर में रही गिरावट से सोने का मजबूती मिली है। उनके भाषण में सितंबर में होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दरों पर सदस्यों के रुख के संकेत मिलने की उम्मीद है।
 
डॉलर के कमजोर पड़ने से दुनिया की अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे पीली धातु की माँग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गत दिवस सफेद धातु भी दो प्रतिशत से ज्यादा चमकी। चाँदी हाजिर 0.31 डॉलर की बढ़त में 14.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »