27 Apr 2024, 01:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नोकिया 5, नोकिया 3 और नोकिया 2 का भारत में प्रवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 10:31AM | Updated Date: Aug 10 2018 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोकिया एन्ड्रॉयड स्मार्टफोंस का अपना पोर्टफोलियो निरंतर मजबूत करते हुए होम आॅफ नोकिया फोंस, एचएमडी ग्लोबल ने आज भारत में नोकिया 5.1, नोकिया 3.1 (रैम/स्टोरेज के 3जीबी/32जीबी वैरिएंट) और नोकिया 2.1 के लॉन्च की घोषणा की। लेटेस्ट गूगल सेवाओं, जैसे गूगल असिस्टैंट की सुविधा उपलब्ध कराते हुए ये तीनों स्मार्टफोन एन्ड्रॉयड वन और एन्ड्रॉयड गो के साथ शुद्ध, सुरक्षित एवं अप-टू-डेट एन्ड्रॉयड अनुभव प्रदान करेंगे।
 
नोकिया 5.1, नोकिया 3.1 एवं नोकिया 2.1 सर्वोच्च मोबाईल रिटेलर्स एवं आॅनलाईन पेटीएम मॉल पर उपलब्ध है। इस मौके पर अजय मेहता, वाईस प्रेसिडेंट एवं कंट्री हेड, इंडिया, एचएमडी ग्लोबल ने कहा नोकिया स्मार्टफोन की हरेक खूबी को ग्राहकों के अनुरूप डिजाईन किया गया है। नोकिया 5.1 को पहले से छोटा, कॉम्पैक्ट एवं काफी स्टाईलिश बना दिया गया है। नए नोकिया 5.1 में 0.3 इंच अधिक बड़ा डिस्प्ले पहले से 2 मिमी. छोटी बॉडी में दिया गया है। नोकिया 5.1 में 18:9 के एस्पैक्ट अनुपात के साथ अधिक रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। नया नोकिया 5.1 तीन क्लासिक रंगों: कॉपर, टैंपर्ड ब्लू और ब्लैक (कुछ सप्ताह बाद उपलब्ध) में आएगा। यह स्टोरेज/रैम के 3 जीबी/32 जीबी वैरिएंट में 14,499 रु. में उपलब्ध हो जाएगा।
 
नया नोकिया 3.1 स्टोरेज/रैम के 3/32 वैरिएंट में तीन रंगों - ब्लू/कॉपर, ब्लैक/कॉपर और व्हाईट/आयरन में उपलब्ध होगा। यह 11,999 रु. में मिलेगा। नोकिया 2.1 तीन मेटलिक रंगों: ब्लू/कॉपर, ब्लू/सिल्वर और ग्रे/सिल्वर में उपलब्ध होगा और यह 12 अगस्त से 6,999 रु. में मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »