27 Apr 2024, 04:17:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका; चाँदी मजबूत,जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2018 3:05PM | Updated Date: Aug 4 2018 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती माँग आने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए चमककर 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 360 रुपए चमककर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर पीली धातु में तेजी का असर भी स्थानीय बाजार में देखा गया। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती गिरावट के बाद शुक्रवार को सोना हाजिर अंतत: 4.55 डॉलर की तेजी के साथ 1,213.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.80 डॉलर प्रति औंस की बढ़त में 1,221.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर चाँदी हाजिर 0.07 डॉलर चमककर 15.37 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »