09 May 2024, 02:52:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना फिसला; चाँदी लुढ़की, जानें के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2018 4:50PM | Updated Date: Jul 27 2018 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं पर दबाव के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 190 रुपए टूटकर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 30,740 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 230 रुपये लुढ़ककर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी जो डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर है। वैश्विक स्तर पर आज पीली धातु पर दबाव रहा जिसका असर स्थानीय बाजार पर भी दिखा।
 
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.50 डॉलर की गिरावट में 1,219.50 डॉलर प्रति औंस पर रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर की फिसलकर 1,218.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अगस्त के वायदा कारोबारों के निपटान से पहले तकनीकी कारणों से सोना दबाव में है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 15.33 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »