27 Apr 2024, 09:38:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका; चाँदी टूटी, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2018 4:29PM | Updated Date: Jul 26 2018 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक फीकी पड़ने के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए चमककर 30,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया जबकि चाँदी 50 रुपए टूटकर 39,430 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 3.50 डॉलर उतरकर 1,228.05 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अगस्त का अमेरिका सोना वायदा 4.6 डॉलर गिरकर 1,227.2 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.38 डॉलर उतरकर 15.53 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »