26 Apr 2024, 09:17:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बालाजी अमाइंस ने वित्त वर्ष 19 की प्रथम तिमाही में वृद्धि दर्ज की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2018 10:38AM | Updated Date: Jul 26 2018 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बालाजी अमाइंस लि. डीएमए-एचसीएल की विश्व की सबसे बड़ी उत्पादक और भारत की एलिफेटिक अमाइंस की सबसे बड़ी उत्पादक ने वित्त वर्ष 2018 को समाप्त वित्त वर्ष 19 के अपने प्रथम तिमाही परिणामों की घोषणा की है। वर्ष दर वर्ष आधार पर बिक्री 184.77 करोड़ रु. से 40.82 फीसदी बढ़कर 260.19 करोड़ रु. हुई। उसका कर पूर्व लाभ गत वर्ष की समान अवधि के 34.40 करोड़ रु. से 50.38 फीसदी बढ़कर 51.73 करोड़ रु. हुआ।  
 
अकेला आधार पर वित्त वर्ष 19 की प्रथम तिमाही की मुख्य परिचालन विशेषताएं कंपनी 30 जून 18 को समाप्त हुई तिमाही में शुद्ध बिक्री 260.19 करोड़ रु. हुई। शुद्ध बिक्री में गत वर्ष की समान अवधि की 184.77 करोड़ रु. की तुला में लगभग 40.82 फीसदी की वृद्धि हुई। अवधि का कर पूर्व लाभ गत वर्ष की समान अवधि के 34.40 करोड़ रु. से 50.38 फीसदी बढ़कर 51.73 करोड़ रु. हुआ। 
 
30 जून 18 को समाप्त तिमाही में कर बाद लाभ (पीएटी) गत वर्ष की समान अवधि के 22.75 करोड़ रु. से 48.66 फीसदी बढ़कर 33.82 करोड़ रु. हुआ। 30 जून 18 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी की निर्यात बिक्री गत वर्ष से 91.73 फीसदी बढ़कर 55.82 करोड़ रु. हुई। बालाजी अमाइंस लि. के प्रबंध निदेशक डी. राम रेड्डी ने कहा हम प्रथम तिमाही के दौरान हमारी बिक्री में फिर से वृद्धि हांसिल करने में समर्थ हुए हैं। 
हमें वर्ष की शेष अवधि में यही रूझान जारी रहने की उम्मीद है।
 
आगामी तिमाहियों में लाभप्रदता में वृद्धि के हमारे प्रयासों का बेहतर परिणाम दिखायी देगा। बालाजी अमाइंस लि. स्पेशियल्टी केमिकल्स एलिफेटिक अमाइंस और उसके उप उत्पादन के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाली कंपनी है। कंपनी हर वर्ष नए उत्पादन पेश करने एवं मौजूदा सुविधाओं का विस्तार करने में प्रवृत्त है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »