26 Apr 2024, 09:00:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मैजिकब्रिक्स ने राजस्व में दर्ज की 48 फीसदी की बढ़ोतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2018 12:26PM | Updated Date: Jul 24 2018 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मैजिकब्रिक्स ने क्यू1 एफव्हाय19 में 48 फीसदी वृद्धि का ऐलान किया है, साथ ही कंपनी का राजस्व 47.5 करोड़ रु. पर पहुंच गया है। यह कंपनी के लिए नए वित्तीय वर्ष की अच्छी शुरूआत है। प्रोडक्ट इनोवेशन्स नए रेवेन्यू स्ट्रीम और बाजार में उछाल के चलते कंपनी के राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने पुष्टि की है कि राजस्व के ये आंकड़े इसके आॅनलाईन संचालन से ही संबधित हैं। इसमें किसी भी ग्रुप कंपनी का राजस्व शामिल नहीं है। पिछले तीन सालों में रियल एस्टेट सेक्टर की मंदी को देखते हुए यह बहुत अच्छे परिणाम हैं।
 
संपत्ति की कीमतों में स्थिरता तथा क्यू4 एफव्हाय18 के दौरान घरों की बिक्री बढ़ने से बाजार में सकारात्मक बदलाव आए हैं, जिसका फायदा अग्रणी ब्रांड्स को मिला है। इस अवसर पर सुधीर पाई, सीईओए मैजिकब्रिक्स ने कहा बाजार के 60 फीसदी खरीददार और 80 फीसदी आपूर्ति आज हमसे जुड़ी है। मैजिकब्रिक्स पर सूचीबद्ध 45 फीसदी सम्पत्ति के मालिक सिर्फ हमारे साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि ने थ्री हॉरिजन स्टैज्टेजी बनाई है, जिसके माध्यम से कंपनी विकास एवं मुनाफे पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »