26 Apr 2024, 15:55:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

5 साल में सबसे ज्यादा हुआ भारत का व्यापारिक घाटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2018 10:57AM | Updated Date: Jul 15 2018 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत का व्यापारिक घाटा जून में बीते 5 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को वाणिज्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक तेल की कीमतों में तेजी से इजाफे और रुपए की कमजोरी के चलते ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। भारत की ओर से विभिन्न उत्पादों का एक्सपोर्ट बीते साल की तुलना में जून में 17.57 फीसदी बढ़ा है। मई में यह आंकड़ा 14.62 अरब डॉलर का थाए जो जून में बढ़कर 16.6 बिलियन डॉलर हो गया। हालांकि कच्चे तेल का इंपोर्ट भी 56.61 पर्सेंट बढ़कर 12.73 बिलियन डॉलर हो गया।
 
दुनिया में कच्चे तेल के तीसरे सबसे बड़े आयातक देश भारत के लिए यह स्थिति चिंताजनक है। खासतौर पर अमेरिका की ओर से ईरान पर प्रतिबंध लगाए जाने के ऐलान के बाद ग्लोबल मार्केट में तेल की कमी होने का अनुमान है। यदि ऐसा होता है तो भारत को अपने तेल इंपोर्ट के बजट में और इजाफा करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में भारत को व्यापारिक घाटा सहना पड़ेगा।
 
ईरान के साथ 2015 में हुई न्यूक्लियर डील को खत्म करने वाला अमेरिका लगातार अपने सहयोगियों पर भी दबाव डाल रहा है कि वे तेहरान से कच्चे तेल की खरीद न करें। पिछले ही महीने रुपये के आॅल टाइम लो पर चले जाने से भी भारत के ट्रेड बैलेंस में कमी आई है। यही नहीं अगले ही साल आम चुनाव के लिए बढ़ रहे पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी रुपए की घटती कीमत और तेजी से बढ़ते व्यापारिक घाटे ने मुश्किलें पैदा करने का काम किया है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »