26 Apr 2024, 09:01:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार पाँचवें दिन टूटा सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 3:35PM | Updated Date: Jul 14 2018 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुस्त स्थानीय माँग के दबाव में आज सोना लगातार पाँचवें दिन टूटता हुआ 25 रुपए फिसलकर 22 सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 31,090 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 115 रुपये की गिरावट में 39,915 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। दोनों की कीमती धातुओं में वैश्विक स्तर पर गिरावट का असर भी आज बाजार खुलने पर देखा गया।

विदेशों में सप्ताहांत पर सोना हाजिर 3.65 डॉलर फिसलकर 1,242.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.80 डॉलर की गिरावट में 1,241.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आयी तेजी के कारण सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोने में गिरावट रही। अमेरिका में गुरुवार को मुद्रास्फीति के बेहतर आँकड़ों से डॉलर को बल मिला है। वैश्विक स्तर पर चाँदी हाजिर भी 0.13 डॉलर टूटकर 15.77 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »