26 Apr 2024, 13:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना पाँच महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2018 6:22PM | Updated Date: Jul 13 2018 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्थानीय वैवाहिक माँग समाप्त होने और वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार चौथे दिन लुढ़कता हुआ पाँच महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर आ गया। थोक सर्राफा बाजार में सोना 95 रुपये की गिरावट के साथ 31,115 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा जो 08 फरवरी के बाद का निचला स्तर है। गत दिवस करीब तीन माह के निचले स्तर 40,030 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहने वाली चाँदी आज उसी भाव पर स्थिर रही।

विदेशी बाजारों में सोने पर दबाव है। आज वहाँ सोना हाजिर 4.90 डॉलर टूटकर 1,241 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.30 डॉलर की गिरावट में 1,241.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही तेजी से पीली धातु पर दबाव है। अमेरिका में गुरुवार को जारी आर्थिक आँकड़ों से डॉलर को बल मिला है। आँकड़ों के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति धीरे-धीरे बढ़ रही है।

इससे अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के संकेत मिलते हैं। साथ ही अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराने से भी डॉलर की माँग बढ़ी है। डॉलर के मजबूत होने से आम तौर पर सोने का आकर्षण कम होता है और उसकी कीमतों में गिरावट देखी जाती है। विदेशी बाजारों में चाँदी हाजिर भी 0.09 डॉलर फिसलकर 15.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »