26 Apr 2024, 19:40:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक स्तर पर सोना लुढ़का; चाँदी गिरी,जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 3:17PM | Updated Date: Jul 10 2018 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के साथ स्थानीय माँग की सुस्ती से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 270 रुपए की गिरावट में 31,380 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी की औद्योगिक ग्राहकी घटने से यह भी 100 रुपए फिसलकर 40,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर पांच डॉलर की गिरावट के साथ 1,252.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.70 डॉलर की गिरावट में 1,254.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना आयात महंगा हो जाता है। इससे माँग घट जाती है और पीली धातु के दाम में गिरावट आ जाती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 15.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »