27 Apr 2024, 05:39:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सात सप्ताह बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2018 10:39AM | Updated Date: Jun 17 2018 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार सात सप्ताह की गिरावट से उबरता हुआ 08 जून को समाप्त सप्ताह में 87.95 करोड़ डॉलर बढ़कर 413.11 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 1 जून को समाप्त सप्ताह में यह 59.37 करोड़ डॉलर घटकर 21 सप्ताह के निचले स्तर 412.23 अरब डॉलर पर रहा था।
 
रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, 8 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 87.54 करोड़ डॉलर बढ़कर 388.39 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 21.19 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। केंद्रीय बैंक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 23 लाख डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 18 लाख डॉलर बढ़कर क्रमश: दो अरब दो करोड़ 91 लाख डॉलर और एक अरब 49 करोड़ 97 लाख डॉलर पर पहुंच गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »