27 Apr 2024, 05:08:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दो दिन बाद पेट्रोल फिर सस्ता,जानें किमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2018 2:45PM | Updated Date: Jun 15 2018 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कीमतों में दो दिन के टिकाव के बाद पेट्रोल आज एक बार फिर सस्ता हुआ जबकि डीजल की कीमत लगातार तीसरे दिन स्थिर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आठ पैसे सस्ता होकर 76.35 रुपये प्रति लीटर रह गया।

इससे पहले 29 मई को दिल्ली में इसके दाम 78.43 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गए थे। इसके बाद बढ़ती कीमतों को लेकर मीडिया में सरकार की आलोचना शुरू होने के बाद से कीमतों में लगातार गिरावट आई है। अन्य मेट्रो शहरों में कोलकाता में आज पेट्रोल आठ पैसे घटकर 79.02 रुपए, मुंबई में आठ पैसे घटकर 84.18 रुपए और चेन्नई में नौ पैसे घटकर 79.24 रुपए प्रति लीटर रह गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »