26 Apr 2024, 09:59:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लैंक्सेस ने पहली तिमाही के मजबूत प्रदर्शन के बाद अपने गाइडेंस को बेहतर किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2018 10:32AM | Updated Date: Jun 15 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलोन। विशिष्ट रसायन कंपनी लैंक्सेस ने अपने सफल वित्त वर्ष 2017 का अनुसरण करते हुए अपने इतिहास में सर्वश्रेष्ठ तिमाही नतीजों का प्रदर्शन किया है और वर्ष 2018 के लिए अपना अर्निंग्स गाइडेंस बढ़ा दिया है। शुरूआती तिमाही में कंपनी का विश्वव्यापी विक्रय पिछले साल के 2.401 बिलियन यूरो की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2.565 बिलियन यूरो दर्ज की गई।
 
पूर्व अपवादात्मक ब्याज, करों, मूल्यह्रास और परिशोधन पूर्व अर्जन (ईबीआइटीडीए) में 14 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई जिसकी राशि पिछली वर्ष की तिमाही के 328 मिलियन यूरो की तुलना में 375 मिलियन यूरो पहुंच गई। मैथिएस जैशर्ट, चेयरमैन, लैंक्सेस बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट ने कहा कि लैंक्सेस ने सुदृढ़ वृद्धि का प्रदर्शन किया है। इस सकारात्मक प्रदर्शन के प्रमुख घटकों में मुख्यत: 2017 में अधिग्रहण किए गए केमतुरा व्यवसायों का योगदान शामिल है।
 
इसके अलावा फरवरी 2018 में सॉल्वे से खरीदे गए फॉस्फोरस रसायन व्यवसाय ने पहली बार अपना अंशदान किया। नकारात्मक मौद्रिक असर से सकारात्मक ईबीआइटीडीए का प्रदर्शन कमजोर हुआ। पूर्व-अपवादात्मक ईबीआइटीडीए मार्जिन गतवर्ष से लगभग एक प्रतिशत अधिक, यानी 14.6 प्रतिशत रहा। निवल आय में 23 प्रतिशत का महत्वपूर्ण सुधार हुआ, जो पूर्ववर्ती वर्ष के 78 मिलियन यूरो से बढ़कर 96 मिलियन यूरो पहुंच गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »