27 Apr 2024, 02:24:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया Airtel TV एप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2018 10:42AM | Updated Date: Jun 9 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारती एयरटेल के लोकप्रिय ऐप Airtel TV  को 5 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से 5 करोड़ से ज्यादा यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। Airtel TV वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप है, जिसमें कई लाइव टीवी चैनल्स मौजूद हैं। Airtel TV में 300 लाइव टीवी चैनल और 6,000 मूवीज हैं।

भारती एयरटेल के कंटेंट एवं एप के सीईओ समीर बत्रा ने एक बयान में कहा, यह कीर्तिमान हासिल कर और इस एप के बहुत तेजी से विस्तार देखकर हम काफी उत्साहित हैं। एयरटेल टीवी ईरोस नॉउ, सोनी लिव, हूक, हॉट स्टार, अमेजन और ऑल्टबालाजी जैसी कंटेंट मुहैया कराने वाली कंपनियों की साझेदार है। बत्रा ने कहा, हम अपने कंटेंट साझेदारी का विस्तार करना और अपने उपयोगकर्ताओं को अधिक रोमांचक नवाचार से अवगत कराना जारी रखेंगे।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »