27 Apr 2024, 07:15:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 59 करोड़ डॉलर घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 7:45PM | Updated Date: Jun 8 2018 7:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार में बड़ी गिरावट के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार सातवें सप्ताह गिरते हुए 01 जून को समाप्त सप्ताह में 59.37 करोड़ डॉलर घटकर 412.23 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 25 मई को समाप्त सप्ताह में यह 2.23 अरब डॉलर घटकर 412.82 अरब डॉलर रहा था। यह 21 सप्ताह का इसका निचला स्तर है। इसका इसे कम स्तर 05 जनवरी को समाप्त सप्ताह में (411.13 अरब डॉलर) रहा था। 

रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि 01 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के दूसरे सबसे बड़े घटक स्वर्ण भंडार में 51.10 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गयी और यह 21.19 अरब डॉलर रह गया। इसका सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 8.13 करोड़ डॉलर घटकर 387.52 अरब डॉलर पर आ गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि आठ लाख डॉलर घटकर दो अरब दो करोड़ 68 लाख डॉलर और विशेष आहरण अधिकार छह लाख डॉलर की गिरावट के साथ एक अरब 49 करोड़ 79 लाख डॉलर रह गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »