09 May 2024, 00:55:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

30 और 31 मई को हड़ताल पर जाएंगे बैंककर्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2018 6:18PM | Updated Date: May 28 2018 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बैंक कर्मी 30 तथा 31 मई को देशव्यापी हड़ताल करेंगे। इन दोनों दिन पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय बैंकों की 21 हजार शाखाएं बंद रहेंगी। यूएफबीयू के बंगाल इकाई के संरक्षक सिद्धार्थ खान ने सोमवार को कहा - हमारे पास 30 तथा 31 मई को सभी बैंकों में हड़ताल का आह्वान करने के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं है। 
इस हड़ताल के बाद पांच मई को हुई बैठक के अच्छे नतीजे नहीं निकलते हैं तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जा सकता है। भारतीय बैंक संगठन (आईबीए) ने बैंककर्मियों के वेतन में दो प्रतिशत बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव किया है। उन्होंने दावा किया कि दो दिवसीय इस हड़ताल में पश्चिम बंगाल के 70 हजार बैंककर्मी शामिल होंगे जिसके कारण राज्य  में राष्ट्रीय बैंकों की 21 हजार शखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा 9800 एटीएम प्रभावित होंगे।     
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »