26 Apr 2024, 16:36:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने की चमक बरकरार, चांदी पड़ी फीकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2018 3:27PM | Updated Date: May 9 2018 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही भारी गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर वैवाहिक मांग बरकरार रहने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली बढ़त लेता हुआ 32,240 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग में घटने से चांदी 80 रुपए लुढ़ककर 40,570 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। लंदन का सोना हाजिर 7.75 डॉलर लुढ़ककर 1307.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका सोना वायदा भी 6.6 डॉलर की गिरावट  में 1307.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी गिरावट रही। यह 0.05 डॉलर उतरकर 16.41 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

 
विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव बढ़ा है। है। इसके अलावा वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के साढ़े तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से भी पीली धातु की मांग घट गई है। वैवाहिक मांग से स्थानीय स्तर पर सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए चमककर 32,240 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 32,090 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। गिन्नी 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। चांदी में गिरावट रही और यह 80 रुपये की गिरावट में 40,570 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
चांदी वायदा में39,870 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली में टिकाव रहा और यह क्रमश: 75 हजार रुपये और 76 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम (रुपए में):-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,240
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 32,090
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,570
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,870
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :76,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »