26 Apr 2024, 21:02:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

असली जैसा दिख रहा 200 रूपए का नकली नोट, ऐसे करें पहचान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 1:28PM | Updated Date: Mar 21 2018 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जरा संभलकर रहें...हम आपको आगाह कर रहे हैं उस नोट से जो हूबहू 200 रुपए के नोट जैसा है और बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है। हालांकि नकली नोट बनाने का मकसद बच्चों के लिए खेल में उपयोग करना बताया जा रहा है लेकिन जब आप नोट को हाथ में लेकर देखेंगे तो नोट बिल्कुल असली नोट की बराबरी करता दिखेगा। इधर, बैंकों से तस्दीक की गई तो सूत्रों ने बताया, इस प्रकार का नोट चलन में नहीं है और लोग इससे बचें। हालांकि नोट को लेकर बैंको में कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन बाजार में ये नोट चलने की कुछ शिकायतें सुनने को मिलीं। 
 
आइए जानते हैं इस नोट में आखिर ऐसा क्या है कि लोग इसे असली समझ लेते हैं। इस नोट में असली नोट की तरह सामने की ओर महात्मा गांधी की तस्वीर है जिस पर महात्मा गांधी लिखा हुआ है। वहीं अंकों में भी रु 200 लिखा है। दार्इं व बार्इं ओर ठीक असली नोट की तरह मार्किंग है। गौर से देखने पर हरे रंग की डॉट वाली लाइन भी दिखती है जो असली नोट में होती है।
 
रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया की तरह भारतीय बच्चों का बैंक लिखा है। नोट को पलटने पर सांची स्तूप की प्रतिकृति भी दिखाई देगी और कई भाषाओं में लिखा 200 अंक भी नजर आएगा। असली नोट की तरह इस पर भी नोट किस साल में बना ये बार्इं ओर लिखा है। नोट के पेपर को बेहद पतला और मजबूत  बनाया गया है जिससे हाथ में लेते ही ये असली नजर आता है। 
 
इधर जारी है नकली करेंसी पकड़ने का अभियान
नकली करंसी लगातार पकड़ी जा रही है। नए नोट आने के बाद से देश में अब तक 12 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली नोट पकड़े जा चुके हैं। देश में नोटबंदी के बाद 29 राज्यों में यह करंसी पकड़ी गई है। आरबीआई ने नकली नोट की पहचान करने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया था। इसमें 2,000 और 500 रुपये के नए नोट के सभी फीचर्स के बारे में बताया गया है। इससे लोगों को नकली नोट की पहचान करने में आसानी होगी। 'आईएनआर फेक नोट चैक गाइड' ऐप को एंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले स्टोर और आईफोन के लिए आईओएस से डाउलोड किया जा सकता है। इधर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के डेटा के मुताबिक अब तक 2 लाख से ज्यादा नकली नोट पकड़े जा चुके हैं। जिनकी वैल्यू 12 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
 
ऐसे पहचानिए नोट
200 मूल्य को देवनागरी में छापा गया है। नोट के सेंटर में महात्मा गांधी की तस्वीर है। नोट में आरबीआई, भारत, इंडिया और 200 का माईक्रो लेटर देखें। सिक्यूरिटी थे्रड को भारत और आरबीआई कलर शिफ्ट के साथ जारी किया गया है। नोट को टेढ़ा करने पर थ्रेड का कलर हरे से नीला हो जाएगा। महात्मा गांधी की तस्वीर के सीधी और प्रॉप्रिस क्लॉज के साथ गर्वनर के सिग्नेचर गारंटी क्लॉज और आरबीआई होगा। नोट के नीचे की ओर राइट साइड में 200 रुपए सिम्बल के साथ है जिसकी लिंक का कलर चेंज (हरे से नीला) होगा। नोट के साइट साइड में अशोक स्तंभ है। इसके अलावा दाएं ओर नोट पर प्रिंटिंग वर्ष है। स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत लोगो है. भाषा पैनल सांची स्तूप की तस्वीर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »