02 May 2024, 03:05:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टिकट विवाद पर महिला यात्री ने एयर इंडिया स्टाफ को जड़ दिया थप्पड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2017 5:29PM | Updated Date: Nov 28 2017 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मंगलवार को एयर इंडिया के एक कर्मचारी को एक महिला यात्री ने थप्पड़ जड़ दिया। मामला इंदिरा गांधी इंटरनेशनल सेंटर के टर्मिनल -3 का है। महिला  चेक-इन के लिए देर की सूचना दी और कर्मचारी ने उसे बोर्डिंग कराने से इनकार कर दिया जिसके बाद बहस बढ़ गई और फिर एयर इंडिया की महिला स्टाफ और पैक्स  ने एकदूसरे को  थप्पड़ जड़ दिया। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार डीसीपी एयरपोर्ट ने बताया कि महिला यात्री ने एयर इंडिया की महिला स्टाफ को थप्पड़ मारा तो महिला स्टाफ ने भी उस महिला  को थप्पड़ जड़  दिया। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक पंचकुला हरियाणा की रहने वाली यात्री दिल्ली से अहमदाबाद जा रही थीं।

बताया जा रहा है कि महिला यात्री काफी देरी से एयरपोर्ट पहुंची जिसकी वजह से उनकी फ्लाइट मिल हो गई। उसके बाद उनकी और ड्यूटी मैनेजर में बहस हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। डीसीपी एयरपोर्ट ने बताया कि दोनों महिलाओं का मेडिकल कराया गया और दोनों ने कंप्रोमाइज किया उसके बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »