27 Apr 2024, 01:32:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना फिर से हुआ सस्ता, जानिए अब कितने का हुआ 10 ग्राम गोल्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2017 5:16PM | Updated Date: Nov 25 2017 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। वैवाहिक मौसम के बावजूद जेवराती मांग कमजोर पड़ने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुप टूटकर 30,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 200 रुपए की गिरावट के साथ 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। स्थानीय बाजार में सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी 75  रुपए  की गिरावट के साथ क्रमशः 30,450 रुपए और 30,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
 
हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए के पूर्व स्तर पर बंद हुई। औद्योगिक मांग उतरने से चांदी में भी नरमी रही। चांदी तैयार 200 रुपए  लुढ़ककर 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 275 रुपए  की गिरावट के साथ 39,240 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए  प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर बंद हुए।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »