26 Apr 2024, 09:24:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विश्व की सबसे महंगी जगहों में शामिल हुआ दिल्ली का खान मार्केट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2017 11:52AM | Updated Date: Nov 16 2017 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली के खान मार्केट की उपलब्धि में एक और खूबी जुड़ गई है। खान मार्केट भारत की पहली और दुनिया की 24वीं सबसे महंगी जगह है। इसके पहले 2016 की लिस्ट में खान मार्केट को 28 वां स्थान मिला था। कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के अनुसार यहां दुकान का किराया 1,250 रुपए प्रति वर्गफुट है। वहीं एशिया में खान मार्केट इस मामले में 11वें स्थान पर है। इस सूची में न्यूयॉर्क का अपर फिफ्थ एवेन्यू पहले स्थान पर कायम है। वहीं हॉन्ग कॉन्ग का कॉजवे बे दूसरे और लंदन का बॉन्ड स्ट्रीट तीसरे स्थान पर हैं।
 
इस सर्वे में 66 देशों में 400 रिटेल जगहों का आंकल किया गया था। खा मार्केट का नाम अब्दुल गफ्फार खान के नाम पर रखा गया है। यहां खाने-पीने से लेकर ड्रेस, किचन आइटम्स, जूते आदि की कई बड़ी-बड़ी शॉप्स हैं। इस मार्केट में 154 दुकानें और 74 फ्लैट्स हैं। यहां सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, क्रिकेटर विराट कोहली, हरभजन सिंह, शाहरुख़ खान, अक्षय कुमार समेत कई सलेब्स शॉपिंग करने आ चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »