26 Apr 2024, 16:34:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वाईल्ड स्टोन ने पेश की नई फ्रैशनेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2017 12:39PM | Updated Date: Nov 11 2017 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पुरुषों के लिए फ्रेगरेंस बनाने वाले देश के जानेमाने ब्रांड वाइल्ड स्टोन ने एक और रिफ्रैशिंग डियोड्रेंट लेजेंड पेश किया है, इसकी खुशबू बहुत देर तक कायम रहने वाली है। इस नए फ्रेगरेंस के असर को प्रभावी बनाने के लिए तीन विभिन्न नोट्स को मिलाकर एक ऐसी खुशबू तैयार की गई है जो हर किसी को पसंद आएगी। यह अनूठा स्पाइसी फ्रेगरेंस, स्लीक व इन्नोवेटिव पैकेजिंग के संग इस डियोड्रेंट को बाकियों से अलग करता है, अपनी विशिष्टता की वजह से यह हर मर्द के पास होना ही चाहिए। वाइल्ड स्टोन लेजेंड में खरोंच के निशान जो वाइल्ड स्टोन को ज्यादा तेज बनाए जाने की पहचान है।
 
वाइल्ड स्टोन डियोड्रेंट रेंज में यह मैट फिनिश वाला पहला पैक है, और इस तरह अपने नाम लेजेंड पर खरा उतरता है। वाइल्ड स्टोन के सभी फ्रेगरेंस के पीछे एक किस्सा है और इसी तरह इस वेरियेंट के पीछे भी एक कहानी है। वाइल्ड स्टोन ने इसे एक शानदार टीवी विज्ञापन के जरिए प्रदर्शित किया है, जो पहले से जारी प्रचार को एक नए स्तर पर पहुंचा रहा है। इस लांच के बारे में मैकेनरो कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेन्द्र कुमार डागा ने कहा, वाइल्ड स्टोन के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाले वेरियेंट्स के साथ हमारा यह निरंतर प्रयास है कि पुरुषों को अपने इन्नोवेटिव उत्पादों के साथ ग्रूम करने में मदद करें। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »