27 Apr 2024, 00:32:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फिर पड़ी महंगाई की मार, LPG सिलिंडरों के दामों में बढ़ोत्तरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2017 12:00PM | Updated Date: Nov 1 2017 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आम लोगों पर महंगाई की फिर से पड़ने जा रही है। इसकी वजह है कि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम 14.30 फीसदी बढ़ा दिए गए हैं। यानि घरेलू गैस सेलिंडर अब 93 रुपए तक महंगा हो गया है। 

राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर अब 742 रुपए में मिलेगा। इसके साथ ही सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 4 रुपए 56 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। 14 किलो का सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 495.69 रुपए में खरीदा जा सकेगा। 

इसके साथ ही कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1310.50 रुपए हो गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। सरकार अगले साल मार्च तक सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी को बिल्कुल खत्म करने जा रही है। बहुत से मध्यमवर्गीय लोग स्वेच्छा से ही सब्सिडी काफी हद तक छोड़ चुके हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »