27 Apr 2024, 07:42:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने की बढ़ी चमक, चांदी के दाम फिसले, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 3:53PM | Updated Date: Oct 26 2017 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग निकलने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए की तेजी के साथ 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, औद्योगिक ग्राहकी की सुस्ती से चांदी 250 रुपए फिसलकर 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 1.55 डॉलर लुढ़ककर 1,277.15 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.7 डॉलर टूटकर 1,278.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर में हालांकि 0.02 डॉलर की तेजी रही और यह 16.94 डॉलर प्रति औंस पर बिकी। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही गिरावट से पीली धातु को बल मिला। लेकिन, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष के चयन से जुड़े संशय के कारण निवेशक सतर्कता बरत रहे है जिससे इस पर दबाव हावी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »