26 Apr 2024, 13:15:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी के भाव में आई तेजी, जानें भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 2:22PM | Updated Date: Oct 23 2017 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक फीकी पड़ने और स्थानीय बाजार में खुदरा जेवराती ग्राहकी कमजोर रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 200 रुपए लुढ़ककर 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, औद्योगिक मांग तेज होने से चांदी 50 रुपए संभलकर 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 3.90 डॉलर फिसलकर 1,275.95 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.8 डॉलर की गिरावट में 1,276.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 16.97 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि मजबूत डॉलर के दबाव में सोना छह अक्टूबर के बाद के निचले स्तर पर आ गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »