27 Apr 2024, 06:55:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब फेसबुक भी आपके घर पर पहुंचाएगी मनपसंद खाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 3:57PM | Updated Date: Oct 15 2017 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। फेसबुक ने अपने ऐप को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए एक ऐसा फीचर जोड़ा है जिसके साथ यूज़र किसी दूसरे ऐप पर जाने की बजाए फेसबुक के ज़रिए ही सारे काम कर सके। फेसबुक ने ऐप के नये फीचर की घोषणा भी कर दी है, इस फीचर की मदद से यूज़र अपना मनचाहा खाना फेसबुक ऐप से ऑर्डर कर सकेंगे।फेसबुक ने इस नए फीचर की शुरुआत करते हुए, इस क्षेत्र में पहले से काम कर रही कंपनियों के साथ साझेदारी की है।

जिसमें ईटस्ट्रीट, डिलीवरी.कॉम, डोडैश, ओलो सहित कई कंपनियां शामिल हैं। फेसबुक ने फिलहाल यह सेवा यूएस में शुरू की है।यूज़र को फेसबुक ऐप के एक्स्प्लोर टैब में 'ऑर्डर फूड' का ऑप्शन मिलेगा।जिसमें यूज़र को आस पास के मौजूद रेस्टोरेंट की लिस्ट मिलेगी। एक बार रेस्टोरेंट पसंद आने के बाद यूजर 'स्टार्ट ऑर्डर' में जाकर अपना ऑर्डर बुक कर, बेहतरीन खाने का आनंद सकेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »