26 Apr 2024, 13:58:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने- चांदी की चमक हुई बरकरार, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2017 3:21PM | Updated Date: Oct 10 2017 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर से मिले समर्थन और आभूषण निर्माताओं की ओर से स्थानीय त्योहारी माँग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 145 रुपए की चमककर लगभग दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 30,765 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 290 रुपए की मजबूती के साथ दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 40,990 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। दोनों कीमती धातुओं में लगातार चौथे दिन तेजी आई है। कारोबारियों ने बताया कि यदि त्योहारी मांग इसी तरह बनी रही तो इस सप्ताह सोना 31 हजारी और चांदी 41 हजारी हो सकती है। 
 
उनका कहना है कि दो लाख तक के आभूषणों की खरीद पर पैन नंबर देने की अनिवार्यता समाप्त करने से भी बाजार में तेजी आई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 5.20 डॉलर चढ़कर 1,288.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,283.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की मजबूती के साथ 17.08 डॉलर प्रति औंस रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »