27 Apr 2024, 03:14:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें कितने हैं दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2017 2:41PM | Updated Date: Oct 8 2017 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। त्योहारी मांग रहने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में गत सप्ताह सोना 200 रुपए लुढ़ककर 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी भी 200 रुपए फिसलकर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते सप्ताह सोना हाजिर 3.65 डॉलर लुढ़ककर सप्ताहांत पर 1,276.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पिछले सप्ताह भी इसके भाव 17.15 डॉलर प्रति औंस कमजोर पड़े थे। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.6 डॉलर की गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 1,278.9 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इससे पिछले सप्ताह इसमें 18.50 डॉलर की तेज गिरावट दर्ज की गयी थी। इस दौरान हालांकि चांदी हाजिर गिरावट से उबरती हुई 0.18 डॉलर की मजबूती के साथ 16.79 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
आलोच्य सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में पांच दिन कारोबार हुआ। सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहा। मंगलवार को बाजार गिरावट में खुले। बुधवार को इसमें तेजी रही लेकिन गुरुवार को फिर भाव लुढ़क गये।  सरकार द्वारा दो लाख रुपए तक के गहनों की खरीद के लिए पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त किये जाने के बाद आभूषण निर्माताओं की ओर से थोक माँग आने से सप्ताह के आखिरी दो दिन शुक्रवार और शनिवार को जेवराती मांग के दम पर बाजार में तेजी रही। विश्लेषकों के अनुसार बीते सप्ताह दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु पर दबाव बढा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »