26 Apr 2024, 08:08:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रघुराम राजन को मिल सकता है नोबेल, US की सूची में नाम शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 6:35PM | Updated Date: Oct 7 2017 8:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोमवार यानि 9 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा होनी है। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी नोबेल पुरस्कार पाने वाले संभावितों की सूची में शामिल हैं। 

अमेरिकी रिसर्च कंपनी क्लैरिवेट एनालिटिक्स ने संभावित नोबेल पुरस्कार के दावेदारों की एक सूची तैयार की है, जिसमें राजन का नाम भी शामिल किया गया है। अगर ऐसा होता है तो राजन पहले भारतीय होंगे जिन्‍हें ये सम्‍मान मिलेगा। 
 
जानकारी के मुताबिक, इस सूची में राजन समेत कुल 6 लोगों को शामिल किया है। राजन सबसे कम उम्र (40) और पहले गैर पश्चिमी IMF चीफ बनने वाले राजन ने 2005 में एक पेपर प्रेजेंटेशन के बाद बड़ी प्रसिद्धि हासिल की।
 
आर्थिक मंदी की भविष्यवाणी की थी
रघुराम राजन अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की दुनिया में एक ऐसा नाम है जिसने साल-2005 में ही आर्थिक मंदी का अनुमान जताया दिया था। राजन तब अमेरिका में अर्थशास्त्री और बैंकरों की प्रतिष्ठित वार्षिक सभा रिसर्च पेपर प्रेजेंट कर रहे थे। हालांकि तब इस पेपर की ज्यादा तारीफ नहीं हुई और राजन के इस भविष्यवाणी को लेकर काफी मजाक उड़या गया था।
 
सही साबित हुई भविष्यवाणी
3 साल बाद रघुराम राजन की भविष्यवाणी सही साबित हो गई और अमेरिका समेत विश्व की अर्थव्यवस्था आर्थिक मंदी की चपेट में आ गई। 
 
नोटबंदी पर सरकार को किया था आगाह
नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार को आगाह किया था देश में हुई नोटबंदी को लेकर राजन ने हाल में एक बड़ा खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं नोटबंदी के पक्ष में नहीं था। मैने इस बारे में सरकार को पहले ही सावधान कर दिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »