26 Apr 2024, 08:15:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चांदी 450 रुपए लुढ़की, सोना 225 रुपए फिसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 3:12PM | Updated Date: Oct 5 2017 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी बावजूद स्थानीय खुदरा जेवराती मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 225 रुपए  लुढ़ककर 30,375 रुपए  दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी की सुस्ती से चांदी भी 450 रुपए  की भारी गिरावट के साथ 40,000 रुपए  प्रति किलोग्राम पर आ गयी। विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.30 डॉलर उछलकर 1,277.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.8 डॉलर सुधरकर 1,279.6 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में भी 0.11 डॉलर की गिरावट रही और यह 16.66 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों के अनुसार दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के टूटने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने को बढ़त मिली है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »