26 Apr 2024, 20:19:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पार्ले बिस्किट के पैक में निकले कीड़े, 35 हजार रुपए जुर्माने का आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2017 12:35PM | Updated Date: Oct 1 2017 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठाणे। लोकप्रिय कंपनी पार्ले के फूड प्रोडक्ट में खामी की बात सामने आने से लोगों को अचरज हो रहा है। देशभर में बिस्कुट के क्षेत्र में लोकप्रिय ब्रांड बने पार्ले के बिस्कुट के एक पैक में खराबी आने पर उपभोक्ता ने, उपभोक्ता निवारण मंच में अपील की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए ठाणे के अतिरिक्त जिला उपभोक्ता निवारण मंच द्वारा उपभोक्ता मोहम्मद जुबेर शेख को, 35 हजार रूपए का मुआवजा देने का आदेश बिस्कुट निर्माता कंपनी को दिया है।

उपभोक्ता जुबेर शेख ने शिकायत की थी कि, उसने नवी मुंबई के सीबीडी, बेलापुर क्षेत्र में 25 रूपए का पार्ले जी बिस्कुट का पैकेट खरीदा था, जब उसने पैकेट खोला तो उसमें कीड़े निकले। हालांकि पार्ले के केटेगरी हेड फॉर बिस्किट, मयंक शाह ने मीडिया से हुई चर्चा में,इस मामले की जानकारी न होने की बात कही है।पार्ले के बिस्किट पैक में खराबी आने से इसकी गुडविल प्रभावित हो सकती है। पार्ले को बिस्किट निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण ब्रांड माना जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »