26 Apr 2024, 08:42:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एयर एशिया ने पेश किया सस्ते हवाई सफर का ऑफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2017 1:48PM | Updated Date: Sep 10 2017 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विमानन कंपनी एयर एशिया ने सस्ते हवाई सफर के ऑफर की पेशकश की है। कंपनी ने दशहरे के मौके पर 1,199 रुपए में टिकट की पेशकश की है। इस ऑफर के तहत 10 सितंबर तक टिकट बुक की जा सकती है। इसपर 28 फरवरी 2018 तक यात्रा की जा सकती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यह ऑफर बेंगलुरू, नई दिल्ली, कोच्चि, कोलकता, हैदराबाद और पुणे के लिए है। कंपनी की ओर से सीटों की संख्या के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
एयर एशिया के ऑफर तहत बेंगलुरू से हैदराबाद तक के लिए टिकट का किराया 1199 रुपए है। वहीं भुवनेश्वर से कोलकता तक के लिए टिकट का किराया 1399 रुपए का है। साथ ही गुवाहाटी से इंफाल तक का 1499 रुपए, बगडोगरा से कोलकता तक के लिए 1699 रुपए, पुणे से बेंगलुरू तक के लिए 1799 रुपए, दिल्ली से श्रीनगर तक के लिए 2099 रुपए, जयपुर से हैदराबाद तक के लिए 2299 रुपए। वहीं, हैदराबाद से बेंगलुरू, बेंगलुरू से कोच्चि, बेंगलुरू से गोवा और बेंगलुरू से हैदराबाद तक के लिए 1199 रुपए की टिकट उपलब्ध हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »