27 Apr 2024, 07:11:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दो माह में अब तक तीन करोड़ पैन कार्ड हुए आधार से लिंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2017 11:01AM | Updated Date: Aug 14 2017 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में अब तक 9.3 करोड़ से अधिक स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। देश में पैनधारकों की संख्या 30 करोड़ है और इस हिसाब से अब तक 30 प्रतिशत पैन को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। करीब तीन करोड़ पैन और आधार कार्ड को जून और जुलाई में जोड़ा गया। उसने कहा कि आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 5 अगस्त तक आयकर विभाग ने 9.3 करोड़ से अधिक पैन को आधार कार्ड से जोड़ा।
 
अधिकारी के अनुसार, यह संख्या आने वाले समय में बढ़ने की संभावना है, क्योंकि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड  (सीबीडीटी) दोनों को जोड़ने की अंतिम समयसीमा बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। सरकार ने 1 जुलाई से आयकर रिटर्न भरने के लिये पैन-आधार जोड़ने को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही नया स्थाई खाता संख्या यानी पैन हासिल करने के लिए  आधार होना अनिवार्य कर दिया गया है। देश में करीब 30 करोड़ पैन आबंटित किए गए हैं जबकि 115 करोड़ लोगों को आधार आबंटित किए जा चुके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »