26 Apr 2024, 16:42:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब इन डिब्बों में भी लगेंगे AC

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2017 12:53PM | Updated Date: Aug 8 2017 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगर आप रेल में अकसर सफर करते हैं और वहां पर मिलने वाली सुविधाओं से काफी खफा रहते हैं तो अब आपके साथ ऐसा नहीं होगा। रेल मंत्रालय की तरफ से जारी हुए विजन डोक्युमेंट के अनुसार, अब रेलवे जनरल डिब्बों में भी एसी लगाएगा।

जानकारी के अनुसार, भारतीय रेल लंबी दूरी की सभी ट्रेनों की श्रेणियों में 2022 तक एयर कूल्ड या टेंपरेचर कंट्रोल्ड सर्विस मुहैया कराएगी। रेल मंत्रालय की तरफ से जारी हुए विजन डोक्युमेंट इंडियन रेलवे विजन एंड प्लान 2017-2022 से यह जानकारी मिली है। विजन डोक्युमेंट में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए जाने की बात कही गई है।

रेलवे ‘नियर जीरो फैटेलिटी’ परफॉर्मेंस को अपनाकर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मुहैया कराएगी। ग्राहकों की संतुष्टि के लिए रेलवे अपने स्टेशनों और रेलगाड़ियों में इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने, कर्मचारियों की ट्रेंड करने और टेक्नोलॉजी का दोहन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रेलवे देश की जीडीपी में 1.5 फीसदी का योगदान रखने का हौंसला रखती है और इसके लिए देश के कुल मालभाड़े की 40 फीसदी हिस्सेदारी को हासिल करने के लिए इंप्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जाएगा। अपने इस विजन को पूरा करने के लिए रेलवे के फोकस में वह रेवन्यू रहेगा जो किराए से अलग आता है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना, यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना भी फोकस में है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »