26 Apr 2024, 21:57:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हवाई जहाज से भी तेज चलेगी यह ट्रेन, मिनटों में तय होगा लंबी दूरी का सफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 4:53PM | Updated Date: Aug 3 2017 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली से आगरा की दूरी अब मिनटों में तय की जा सकेगी। लेकिन आपको इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल अमेरिकी कंपनी टेस्ला और स्पेस एक्स ने मिलकर हाइपरलूप तकनीक का दूसरा परीक्षण किया है और वह सफल भी रहा है। इस लोकल ट्रेन की रफ्तार 1200 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हालांकि, यह अभी शुरुआती चरण में है लेकिन इसे मूर्त रूप दिया गया तो लोग देश की राजधानी नई दिल्ली से कई राज्यों की राजधानी मिनटों में पहुंच जाएंगे।
 
मसलन, 1200 किलोमीटर प्रति घंटे चलने वाली इस हाइपरलूप ट्रेन से लोग एक घंटा का सफर कर भोपाल, पटना, रांची, गोरखपुर, बनारस, गया, धनबाद, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, जम्मू जैसे शहर पहुंच सकेंगे। बताया जा रहा है कि अगर हाईपरलूप तकनीक धरातल पर उतर जाती है तो इससे आने वाले दिनों में रेलवे का सफर हवाई सफर से भी ज्‍यादा फास्‍ट हो जाएगा। इसके साथ-साथ यह भी बताया जा रहा है कि सफर भी सस्‍ता होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »