26 Apr 2024, 20:46:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना स्थिर, चांदी के भाव में तेजी - जानें क्‍या है आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2017 4:35PM | Updated Date: Jul 31 2017 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में आई गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर जेवराती मांग बने रहने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 29,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। औद्योगिक मांग में आई तेजी के दम पर चांदी 100 रुपए की छलांग लगाकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 2.10 डॉलर लुढ़ककर 1,266.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.8 डॉलर प्रति औंस की गिरावट में 1,272.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में हालांकि 0.01 डॉलर की मामूली तेजी रही और यह 16.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशक सोने में निवेश सुरक्षित मान रहे हैं। कोरियाई प्रायद्वीप पर जारी तनाव और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से पीली धातु को बल मिला है लेकिन मुनाफावसूली के दबाव में इसकी कीमतों में उतार-चढाव जारी है।         
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »