26 Apr 2024, 06:51:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ED ने तोड़ा 10 सालों का रिकॉर्ड - 15 महीनों में जब्‍त की 12000 करोड़ की संपत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2017 10:23AM | Updated Date: Jul 31 2017 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महज 15 महीनों में 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और 12000 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। ये संपत्ति 2005 से लेकर एक दशक के बीच जब्त की गई संपत्ति से भी अधिक है। वित्त राज्यमंत्री संतोष सिंह गंगवार के मुताबिक ईडी ने प्रोविजनल अटैचमेंट आॅर्डर जारी करने के बाद करीब 11,032.72 करोड़ की संपत्ति जब्त की। जबकि 2005 से 2015 के बीच 9003.26 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। वहीं वित्तवर्ष के पहले तीन महीनों में ईडी ने 965.84 करोड़ की संपत्ति जब्त की।
 
माल्या की 10000 की संपत्ति भी शामिल 30 जून तक ईडी ने कुल 22000 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इसमें किंगफिशर के मालिक विजय माल्या के अकेले की 10000 करोड़ की संपत्ति शामिल है। हाल ही में ईडी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार पर शिकंजा कसा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
 
खुलासा: सरकार ने जब्त की 562 करोड़ की ब्लैक मनी
पिछले वित्तवर्ष में देश के विभिन्न आर्थिक विभागों में संदिग्ध लेन-देन, नकली नोट और सीमा पार से फंड ट्रांसफर के दोगुने मामले सामने आए या उनका पता लगाया गया। इसके चलते 562 करोड़ के कालेधन को जब्त किया गया। वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तवर्ष 2015-16 में ऐसे मामलों का बड़े स्तर पर पता चला। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »