27 Apr 2024, 06:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिल्ली में CNG-PNG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 1:50PM | Updated Date: Jul 26 2017 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली-एनसीआर में सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़ गए है। दिल्‍ली में सीएनजी 1.11 रूपए प्रति किलो और 1.27 रूपए प्रति किलो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बढ़ है। अब दिल्‍ली में सीएनजी के दाम 38.76 रूपए प्रति किलो होगी जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 44.42 रूपए प्रति‍ किलो होंगे। बढ़ हुए दाम मंगलावार आधि रात से लागू हो जाएंगे।
 
इसके अलावा पाइपयुक्त प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के दाम दिल्ली में 33 पैसे प्रति घन मीटर बढ़ाए गए हैं। अब दिल्ली में पीएनजी 25.19 रुपए प्रति घन मीटर होगी। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजडी के दामों में 36 पैसे प्रति घन मीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब यहां पीएनजी 26.37 रुपए प्रति घन मीटर मिलेगी।
 
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा कि रात 12:30 बजे से सुबह 5 बजे के बीच सीएनजी खरीदने पर वह डेढ़ रुपए प्रति किलोग्राम की छूट देना जारी रखेंगे। इस समय दिल्ली में सीएनजी 37.26 रुपए प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 42.92 रुपए प्रति किलो मिलेगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »