26 Apr 2024, 21:08:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी के भाव में भारी तेजी - जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 5:35PM | Updated Date: Jul 19 2017 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूती के संकेत और स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं के मांग के समर्थन के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी  के भाव तेज रहे। सोना स्टैंडर्ड प्रति दस ग्राम  10 रूपए चढ़कर  29,110 रूपए और चांदी 50 रूपए की तेजी से  38,550 रूपए प्रति किलो के भाव बोली गई। 
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर की कमजोरी से वैश्विव बाजारों में सोना तेज चल रहा है। इसके अलावा स्थानीय बाजार में आभूषण उद्योग की तरफ से मांग का समर्थन रहने से भी सोने को बल मिला है। न्यूयार्क में कल सोना 0.67 प्रतिशत चढ़कर  1,242 डाॅलर और चांदी 1.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16.26 डालर प्रति औंस के भाव चल रही थी।   
 
दिल्ली बाजार में  सोना 99.9 प्रतिशत शुद्धता और  99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव प्रति दस ग्राम  10-10 रूपए मजबूत हो कर क्रमश: 29,110 रूपए और 28,960 रूपए पहुंच गए। कल सोने में 150 रूपए की तेजी दर्ज की गई थी।
 
गिन्नी प्रति आठ ग्राम 24,400 पर स्थिर बनी रही। सोने की तर्ज पर चांदी का बाजार भी तेजी पर था। चांदी तैयार 50 रूपए के सुधार के साथ 38,550 रूपए और साप्ताहिक डिलीवरी 100 रूपए सुधरकर 37,550 रूपए प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई। चांदी सिक्का (लिवाल) 71,000 रूपए और (बिकवाल)  72,000 रूपए प्रति सैकड़ा के कल के स्तर पर स्थिर रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »