27 Apr 2024, 08:07:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अपनाएं ये तरीके, नहीं हैक होगा आपका डिजिटल लॉकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 3:09PM | Updated Date: Jul 15 2017 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक साल पहले देश में डिजिटल लॉकर की शुरूआत हुई है। लेकिन इसे लेकर लोगों के मन अभी भी भ्रम बना हुआ है। दरअसल आप हर समय सभी चीजों को इस डिजिटल दुनिया में सुरक्षित नहीं रख सकते हैं। इसके लिए आपको एक प्लान के तहत काम करना पड़ेगा।  आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अपने डिजिटल लॉकर को या डाटा को सुरक्षित रखें।
 
मास्टर पासवर्ड
एक अच्छा पासवर्ड मैनेजर आपके सभी पासवर्ड को एक क्लिक पर जेनरेट, स्टोर, और अपडेट कर सकता है। लेकिन कई बार इस तरह के पासवर्ड भी हैक कर लिए जाते हैं। इसलिए पासवर्ड बनाने के लिए डाइसवेयर विधि का उपयोग करें। आपका फिंगरप्रिट सेंसर किसी के लिए भी आपकी डिवाइस तक पहुंचने का आसान तरीका भी हो सकता है। अगर आप डिजिटल सेफ को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इस तरीके को अपना सकते हैं लेकिन इसका उपयोग बहुत ही सावधानी पूर्वक करें। 
 
कुकीज से बचें
कुकीज आपके द्वारा किसी वेबसाइट पर जाते समय आपके कंप्यूटर पर अस्थायी रूप से इंस्टॉल किए गए कोड के छोटे टुकड़े होते हैं। आपको बता दें कि अगर आप ब्राउजर को बंद भी कर देते हैं तभी भी कुकीज सूचना को ट्रैक करना जारी रखती हैं। इसलिए अपनी गोपनीयता को बनाए रखने के लिए कैश और कुकीज को जरूर डिलीट कर दें।
 
अपनी सेटिंग्स के बारें में जानें
आपको शायद विश्वास नहीं होगा कि गूगल आपके बारे में क्या-क्या जानता है। वह अपनी व्यक्तिगत जानकारी, सर्च लॉग, ब्राउजिंग की आदतें, लोकेशन आदि को सुरक्षित रखता है। इस सब से बचने के लिए आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग को बदलें। 
गो वर्चुअल
वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क ब्राउजर गोपनीयता बनाए रखने के लिए उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन सभी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। केवल एक वीपीएन सेवा को चुनें जो गतिविधि लॉग्स को नहीं रखता हो।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »