26 Apr 2024, 23:37:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब PAN कार्ड बनवाना और टैक्स भरना हुआ आसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2017 12:08PM | Updated Date: Jul 11 2017 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने सोमवार को एक ऐप का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से निकाय टीडीएस की जानकारी, कर का भुगतान और पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह लोगों को 12 अंक का अपना आधार क्रमांक पैन कार्ड से जोड़ने में भी मदद करेगा। 
'आयकर सेतु' नामक इस मोबाइल ऐप को करदाताओं और आयकरदाताओं के बीच एक सेतु के तौर पर जारी किया गया है। यह एंड्रायड मोबाइल पर उपलब्ध होगा। इसे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जारी किया। 
 
वित्त मंत्री ने कहा कि यह सीबीडीटी द्वारा आगे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें प्रौद्योगिकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस ऐप के जरिए करदाता बिना किसी बाहरी मदद के घर बैठे कई काम कर सकता है।
 
मिस्ड काल से डाउनलोड
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा करदाताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए की गई कई पहलों में से एक है। सीबीडीटी की तरफ से यह पहली मोबाइल ऐप है और इसे 7306525252 पर मिस्ड काल देकर डाउनलोड किया जा सकता है। सीबीडीटी आने वाले महीनों में मोबाइल एप के जरिए कर रिटर्न दाखिल करने के विकल्पों को भी देख रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »