27 Apr 2024, 10:11:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्पाइसजेट खरीदेगी चालीस 737 मैक्स-10 विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2017 12:19PM | Updated Date: Jun 20 2017 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट ने अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग के साथ चालीस 737 मैक्स-10 विमानों के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है जिनकी मौजूदा कीमत 4.74 अरब डॉलर (करीब 305 अरब रुपए) है। एयरलाइंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इन 40 विमानों में से 20 के लिए नए आॅर्डर दिए गए हैं, जबकि 737 मैक्स-8 के पुराने आॅर्डरों में से 20 विमानों के आॅर्डर को 737 मैक्स 10 में बदला गया है। 
 
सौदे को अंतिम रूप दिए जाने के बाद यह बोइंग की वेबसाइट पर आॅर्डरों की सूची में शामिल हो जाएगा। स्पाइसजेट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि हम बोइंग 737 मैक्स 10 की लांचिंग का हिस्सा तथा इसके लिए आॅर्डर करने वाली पहली भारतीय एयरलाइंस बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इससे हमें अपने व्यस्त मार्गों पर राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि 737 मैक्स अगले साल एयरलाइंस के बेड़े में शामिल हो जायेगा। अभी स्पाइसजेट के बेड़े में पैंतीस बोइंग एनजी 737 तथा 19 बोम्बार्डियर क्यू400 विमान हैं। उसका लक्ष्य वर्ष 2020 तक विमानों की संख्या बढ़ाकर 100 करने का है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »