26 Apr 2024, 14:57:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी हुई सस्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2017 1:12PM | Updated Date: Jun 17 2017 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ओर से डिमांड गिरने से लागातर तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 50 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 29115 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, इंडस्ट्री की ओर गिरती डिमांड के चलते चांदी की कीमतों में भी 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके भाव 39,100 रुपए प्रति किग्राम से गिरकर 39,050 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए।
 
ट्रेडर्स का कहना है कि शुक्रवार को अमेरिका आए मजबूत आर्थिक आंकड़ों के चलते डॉलर में खरीदारी लौटी है। जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में निवेश डिमांड गिर गई। वहीं, घरेलू बाजार में शादियों का सीजन नहीं होने से ज्वैलर्स ने भी सोने की बिक्री कम कर दी है। इसीलिए कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 1253.70  डॉलर प्रति औंस पर आ गए। वहीं, इस दौरान चांदी का भाव 0.80 फीसदी गिरकर 16.73 डॉलर प्रति औंस रह गया। 
 
दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 50 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,115 रुपए और 28,965 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। हालांकि, गिन्नी के भाव बिना बदलाव के 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहे। आपको बता दें कि पिछले दो दिन (बुधवार और गुरुवार) में सोना 155 रुपए सस्ता हुआ है। 
 
सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमतों में भी 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसके भाव गिरकर 39,050रुपए प्रति किलो ग्राम रह गए है। वहीं, चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 200 रुपए  की गिरावट के साथ 38,765 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। हालांकि, चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर अपरिवर्तित रख लिए बंद हुए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »