27 Apr 2024, 03:22:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अजीम प्रेमजी के वेतन में भारी कमी, कमीशन तक नहीं मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2017 12:27PM | Updated Date: Jun 5 2017 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी का वेतन पैकेज पिछले वित्त वर्ष में घट गया। साथ ही उन्हें कोई कमीशन भी नहीं दिया गया। पिछले वित्त वर्ष में प्रेमजी का वेतन करीब 79 लाख रुपए रहा। साल 2015-16 के मुकाबले 63 प्रतिशत कम रहा। प्रेमजी को वित्त वर्ष 2015-16 में करीब 2.17 करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया था। प्रेमजी को विप्रो के 2016-17 में पिछले साल के मुकाबले बढ़े हुए लाभ का 0.5 प्रतिशत कमीशन मिलना था, लेकिन 31 मार्च 2017 को समाप्त वर्ष में उनका कमीशन शून्य था। वर्ष 2015-16 में प्रेमजी को 1,39,634 डॉलर कमीशन के रूप में मिला था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »