27 Apr 2024, 05:50:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना स्थिर,चांदी उछली, जाने आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2017 8:04PM | Updated Date: May 30 2017 8:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में रही गिरावट के बावजूद स्थानीय वैवाहिक मांग बनी रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 29,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहे। हालांकि, औद्योगिक में आयी तेजी और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी 185 रुपए उछलकर 40,450 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। कारोबारियों के अनुसार सोने की जेवराती मांग ठीकठाक है
 
और वैवाहिक सीजन रहने से खुदरा जेवराती ग्राहकी बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 2.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,264.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.5 डॉलर की गिरावट के साथ 1,267.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चाँदी हाजिर भी 0.03 डॉलर लुढ़ककर 17.35 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »