26 Apr 2024, 09:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टीसीएस ने दिया रोजगार- 11,500 लोगों को दी नौकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2017 9:53AM | Updated Date: May 21 2017 9:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रमुख सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान भारत के बाहर 11,500 लोगों को नौकरी दी। वीजा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के प्रयासों के तहत टीसीसी स्थानीय नियुक्तियों पर जोर दे रही है।
 
देश की इस सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी ने मार्च 2017 को समाप्त वित्त वर्ष में कुल 79,000 नियुक्तियां की जिनमें शुद्ध नियुक्तियां 33,380 रहीं। इसके साथ ही उसके कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 3.87 लाख हो गई। उल्लेखनीय है कि विदेशी बाजारों में स्थानीय लोगों की नियुक्ति से आईटी आउटसोर्सिंग कंपनियों की परिचालन लागत बढ़ जाती है। हालांकि अमेरिका, आॅस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड सहित विभिन्न देशों में कामकाजी वीजा नियमों को कड़ा किए जाने के बीच भारतीय आईटी कंपनियां स्थानीय नियुक्तियों पर जोर दे रही हैं ताकि नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
 
टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने निवेशकों को बताया- विभिन्न देशों में हमारा स्थानीय नियुक्ति कार्यक्रम सही चल रहा है। वित्त वर्ष 2017 में हमने भारत के बाहर 11,500 से अधिक नियुक्तियां की।ह्ण इनमें से कुछ नियुक्तियां अमेरिका में कुछ अभियांत्रिकी कालेजों व बिजनेस स्कूलों में भी की गईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »