02 May 2024, 02:51:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बुरी खबर! एक बार फिर बढ़ सकता है रेलवे किराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2017 10:03AM | Updated Date: May 17 2017 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेलवे में महंगे सफर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खबर यह है कि इस बार ऐसा होगा सेफ्टी सेस के नाम पर रेलवे में एक बार फिर किराया बढ़ सकता है। बजट में वित्त मंत्री की ओर से सेफ्टी फंड बनाने का एलान कर सरकार की 1 लाख करोड़ का सेफ्टी फंड बनाने की योजना है। हालांकि रेल मंत्रालय और वित्त मंत्रालय इन दोनों को इसमें पैसे देने है। पिछले बजट में रेलवे सेफ्टी के लिए एक लाख करोड़ रुपये के रेल सेफ्टी फंड का ऐलान हुआ था। यह राशि पांच साल के लिए थी। यानी हर साल 20 हजार करोड़ रुपए।
 
जिसके चलते अब सेफ्टी फंड के लिए यात्रियों से वसूली संभव है। सरकार अब हर टिकट पर सेफ्टी सेस लगाने पर विचार कर रही है जिस पर जल्द ही रेलवे बोर्ड विचार कर सकती है।रेलवे में लोअर बर्थ चार्ज की खबरों का रेल मंत्रालय ने खड़न किया है। रेलवे के मुताबिक  निचले बर्थ के लिए अतिरिक्त किराया नहीं होगा। हालांकि हर कोच में 6 निचले बर्थ बुजुर्गों के लिए आरक्षित की गई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »