27 Apr 2024, 08:07:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल 2.16 और डीजल 2.10 रुपए सस्‍ता, नई दरें आज से लागू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2017 11:30PM | Updated Date: May 16 2017 2:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनियों ने सोमवार को आम आदमी को थोड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतो में कटौती का ऐलान किया है। पेट्रोल 2.16 रुपए और डीजल 2.10 रुपए सस्ता हुआ है। नई दरें आज आधी रात से लागू होंगी। कच्‍चे तेल की गिरती कीमतों की वजह से तेल कंपनियों ने कीमतों में कटौती की घोषणा की है। 

इसके साथ ही, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मौजूदा 68.09 रुपए प्रति लीटर से घटकर 65.93 रुपए और डीजल की कीमत प्रति लीटर 57.35 रुपए से घटकर 55.25 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। इससे पहले 16 अप्रैल को पेट्रोल 1.39 रुपए और डीजल 1.06 रुपए लीटर महंगा किया गया था। अप्रैल महीने में ही पेट्रोल 3.77 रुपए प्रति लीटर सस्‍ता हुआ था। 

 

ये है महानगरों की स्थिति 

शहर                     पेट्रोल              डीजल 

दिल्‍ली                  65.32              54.90 

कोलकाता             68.21              57.23 

मुंबई                    74.72              60.47 

चेन्‍नई                  68.26              58.07 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »