27 Apr 2024, 09:49:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

RBI ने कहा- साइबर वायरस अटैक के डर से देश में बंद किए कई ATM

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2017 5:02PM | Updated Date: May 15 2017 11:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेनसमवेयर यानी फिरौती वायरस से बचाने के लिए देश में एहतियातन कुछ एटीएम को बंद किया गया है। गृह मंत्रालय पूरे घटनाक्रम को नजर बनाए हुए है। पूरी दुनिया में 100 से भी ज्यादा देशों पर रैनसमवेयर वायरस का हमला हुआ है जिसमें हैकर्स किसी कंप्यूटर की फाइल्स को लॉक कर उसे खोलने के बदले फिरौती मांगते हैं।

जानकारों का कहना है कि ये कदम उन एटीएम के लिए उठाया गया है, जहां साइबर सुरक्षा पुख्ता नहीं हैं। आने वाले वक्त में ऐसे एटीएम की पहचान करके वहां साइबर सुरक्षा के पुख्चा इंतजाम किए जाएंगे।

बैंक सॉफ्टवेयर अपडेट कर ही चालू करें ATM- RBI

इस बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने भी बैंकों को खास हिदायत जारी की है। आरबीआई ने साफ किया है कि जिन एटीएम नेटवर्क के साफ्टवेयर अपडेट हो चुके हैं उन्हें ही चालू किया जाए। दुनियाभर में ‘वानाक्राई रैंसमवेयर’ की वजह से दुनियाभर में हंगामा है। जिसमें हैक करने के बाद शिकार लोगों से ‘बिटक्वाइन’ के बदले फिरौती मांगी जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »